Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शहीद रामलाल महतो के मुर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया Congressmen paid tribute by garlanding the statue of martyr Ramlal Mahato.

 


Jamshedpur (Nagendra) बोड़ाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो के अध्यक्षता में शहीद रामलाल महतो का शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे , कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह , सम्मानित अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव खगेन चंद्र चंद्र महतो , प्रखंड पर्यवेक्षक अशोक कुमार सिंह , कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद , प्रखंड प्रभारी विश्वजीत जेना , अमित श्रीवास्तव , फिरोज खान , अमर कुमार मिश्रा , देवेंद्र कुमार , शिशु लाल महतो ,  बलराम महतो ने शहीद रामलाल महतो के मुर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। 


मुख्य अतिथि ने स्वः रामलाल महतो के सामाजिक कार्यों , कृषि, रोजगार बढ़ाने, पलायन रोकने के महान विचार एवं कार्यों का परिचर्चा कर उनके किये गए कार्यों को याद किया। सभी कांग्रेसजनों ने उनके मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर बोड़ाम प्रखंड एवं पटमदा प्रखंड के पंचायत पदाधिकारी , प्रखंड पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए , इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी और पेन का वितरण भी किया गया । साथ ही ग्राम क्षेत्र के वरिष्ठ एवं महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर ग्राम के लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि स्वः रामलाल महतो के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर समर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन किशनलाल महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशनलाल महतो, सुधीर टुडू, बलराम महतो, शिशुलाल महतो, नित्यानंद महतो चंद्र मोहन महतो हिमांशु महतो, डोमन महतो, रतूनाथ भुईया, अमर कुमार मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुमार, फिरोज खान आदि शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.