Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अर्थ डे' पर पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम Environment conservation program on Earth Day

 


Jamshedpur (Nagendra) साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा में 'अर्थ डे' के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं अर्थ डे के भाषण से हुई। इसके बाद छात्रों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं स्वच्छता पर आधारित भाषण, कविता एवं पोस्टर द्वारा अर्थ डे के महत्व पर प्रकाश डाला। 


विद्यालय के प्रधानाचार्य अरूण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “पृथ्वी हमारी जीवनदायिनी है, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए। कार्यक्रम के अंत  में सभी को यह संदेश दिया गया कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके हम पृथ्वी को सुरक्षित रख सकते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.