Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दलमा के तराई में खुला पहला एलीफेंट रेस्क्यू और केयर सेंटर The first elephant rescue and care centre opened in the foothills of Dalma.

 


Jamshedpur (Nagendra) दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी की तराई में झारखंड का पहला एलीफेंट रेस्क्यू और केयर सेंटर खोला गया , जिसका उदघाटन झारखंड के पीसीसीएफ संजीव कुमार ने किया. उदघाटन के दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) रवि रंजन, मुख्य वन संरक्षक (वाइल्ड लाइफ) एसआर नटेश, आरसीसीएफ स्मिता पंकज, दलमा डीएफओ सबा आलम अंसारी आदि मौजूद रहे. करीब एक करोड़ रुपये की लागत से डिमना लेक के पास भादुडीह में इसे सात हेक्टेयर में बनाया गया है. सेंटर में हाथियों की देखभाल के लिए समुचित और आधुनिक व्यवस्था की गयी है.


राज्य में इसके अलावा तीन और सेंटर हजारीबाग व लातेहार के बीच दामोदर नदी के किनारे, रांची व गुमला के बीच और पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में खोला जायेगा. वहां भी हाथियों के अलावा घायल जानवरों का इलाज होगा . राज्य में अब तक घायल हाथियों के उपचार और रेस्क्यू के लिए वन विभाग को बाहरी विशेषज्ञों की मदद लेनी पड़ती थी. कई मामलों में दूर-दराज से टीम बुलाने के कारण इलाज में देरी होती थी, जिससे हाथियों की मौत हो जाती थी.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.