Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बांग्ला नववर्ष के उपलक्ष्य में मिलानी हॉल बिस्टुपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन A grand program was organized at Milani Hall, Bistupur on the occasion of Bengali New Year.

 


Jamshedpur (Nagendra) बांग्ला नववर्ष के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक प्रतिष्ठान दी मिलानी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड मानव सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में कोलकाता से आए कलाकारों ने अपने मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्थाओं को सम्मानित करना रहा। इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को उनके निरंतर मानव कल्याणकारी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 


संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान, एसडीपी रक्तदान अभियान, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, स्वास्थ्य शिविर और आदिवासी एवं सबर परिवारों के उत्थान जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी और दी मिलानी के अध्यक्ष शेखर डे ने संस्था को 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट अवार्ड' प्रदान किया, वहीं मौसमी भट्टाचार्य को 'हार्ट ऑफ गोल्ड अवार्ड' से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने के बाद टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने इस उपलब्धि को पूरी टीम को समर्पित करते हुए दी मिलानी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर कुमारेस हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर और शुभेंदु मुखर्जी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.