Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर बिस्टुपुर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई Hanuman Jayanti was celebrated with great pomp at Andhra Bhakta Sri Ram Mandir Bistupur.

 


Jamshedpur (Nagendra) आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में हनुमान जयंती का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय श्री राम तथा जय बजरंगबली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा । सुबह के कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान हनुमान का अभिषेक, श्रृंगार और विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं भजन-कीर्तन में भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। पूजा के उपरांत भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 


आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शाम के समय कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक रहा। मंदिर को विशेष रूप से फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने सभी भक्तों का मन मोह लिया। राज्याभिषेक की रस्म विधिवत रूप से संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। 


इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, पूरा माहौल भक्तिमय और आनंदमय बना रहा। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। समापन के अवसर पर सभी भक्तों ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय धार्मिक अनुभव बन गया। इस अवसर पर मन्दिरम कमिटी के सभी सदस्य एवं सैकड़ो भक्त उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.