Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में मजदूर दिवस पर जुटेंगे राज्य के अन्य जिलों के पत्रकार Journalists from other districts of the state will gather in Jamshedpur on Labour Day.

 


Jamshedpur (Nagendra) ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बोकारो जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तेनुघाट प्रेस क्लब में आयोजित की गई.बैठक में AISMJWA के पर्यवेक्षक सह प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे , जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने की. बोकारो जिला महासचिव शिव शंकर नोनिया उर्फ पप्पू चौहान ने कहा कि आगामी 1 मई (मजदूर दिवस) के अवसर पर जमशेदपुर में एसोसिएशन की ओर से एक वृहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा , जिसमें बोकारो से भी शामिल होने का निर्णय लिया गया .साथ ही सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. इस दौरान एसोसिएशन की ओर से पत्रकारों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित 6 सूत्री मांगों को झारखंड सरकार से अविलंब पूरा कराने की मांग की गई है.


बैठक में गत दिनों वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर कुमार एवं राजेंद्र महतो के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया गया.उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर पत्रकार साथियों की आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकारों की ही जिम्मेदारी है और ऐसे में झारखंड में पत्रकारों के साथ लगातार हो रही फर्जी मामलों की घटनाएं चिंता का विषय हैं जिस पर सरकार को शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए. वहीं कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार ने कहा कि “पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून और प्रभावी व्यवस्था लागू होना जरूरी है, यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो संगठन आंदोलन करने को भी बाध्य होगा.”


  इसके पश्चात जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन जैसे “संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.सभी साथियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा तभी हम अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचा सकेंगे.” बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया.उपस्थित पत्रकारों में धनबाद जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, बोकारो जिला के बीरेंद्र प्रसाद,शैलेश चन्द्र श्रीवास्तव (ददन),नरेश प्रसाद श्रीवास्तव,रतन कुमार सिन्हा,बॉबी राज, राज कुमार स्वर्णकार,जीवन सागर, जीतेन्द्र चौहान, प्यारे लाल, अनिल कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.