Upgrade Jharkhand News. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सक्रिय नेता इंद्रजीत सिंह को भारतीय जनता पार्टी, गोविंदपुर मंडल का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
इंद्रजीत सिंह, जो अब तक भाजयुमो अध्यक्ष के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे, को उनके संगठनात्मक कौशल और क्षेत्र में मजबूत पकड़ के कारण यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव से गोविंदपुर क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए इंद्रजीत सिंह ने कहा "पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और गोविंदपुर मंडल में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है।"

No comments:
Post a Comment