Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो ने दो जिला पूर्वी सिंहभूम व गुमला जिला में नई कमेटी गठित की विक्टर सोरेन पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष और भूषण तिर्की गुमला अध्यक्ष बने JMM formed new committees in two districts, East Singhbhum and Gumla. Victor Soren became the president of East Singhbhum and Bhushan Tirkey became the president of Gumla.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूर्वी सिंहभूम जिला और गुमला जिला में नई कमेटी गठित कर दिया है । पूर्वी सिंहभूम जिला में विक्टर सोरेन को जिला अध्यक्ष और भूषण तिर्की को गुमला जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसके अलावा नई कमेटी में अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है , जो निम्न प्रकार से है : -


 जिला : पूर्वी सिंहभूम का झामुमो जिला समिति का विवरण : अध्यक्ष : विक्टर सोरेन, उपाध्यक्ष : सागेन पूर्ति , प्रणव महतो, ललित माण्डी , विद्यासागर दास, सचिव : रतन महतो, संगठन सचिव :  श्री चन्द्रशेखर टुडू , नसीर खान, सह  सचिव : मो० जलील , मानिक मल्लिक, कोषाध्यक्ष  : कालीपदो गोराई को बनाया गया है। वहीं गुमला जिला के नई कमेटी में अध्यक्ष  : भुषण तिर्की, उपाध्यक्ष   : नुरूल होदा , शशी साव, सचिव : आरिफ अंसारी, संगठन सचिव : रंजीत सिंह, सह सचिव : सुधी राम किसान, कोषाध्यक्ष  : खुर्शीद आलम उर्फ पप्पु को बनाया गया है। 


दोनों जिला के नवगठित जिला समिति के सभी पदाधिकारियों को पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा निर्देश दिया गया है कि दोनों जिला अन्तर्गत आने वाले केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं केन्द्रीय सदस्यों के साथ बैठक कर केन्द्रीय कार्यालय के पत्रांक JMM/005/F-54/2025-2026 दिनांक 11/05/2025 में वर्णित संगठन विस्तार से संबंधित निर्देशों का पालन करते हुए जिला समिति के विस्तार हेतु पदाधिकारियों के नामों की अनुसंशा (जिला समिति के कार्यवाही पुस्तिका की उक्त बैठक की छाया प्रति संलग्न कर) यथाशिघ्र करना सुनिश्चित करेंगे ताकि विचारोपरान्त जिला समिति का पूर्ण गठन किया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.