Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur छोटागोविंदपुर L.I.G फ्लैट निवासियों ने आदित्यपुर हाऊसिंग बोर्ड कार्यालय में कार्यपालक अभियंता अरशद हुसैन को ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण व आवंटन की उठाई जोरदार मांग” Chhota Govindpur L.I.G flat residents submitted a memorandum to Executive Engineer Arshad Hussain at Adityapur Housing Board office and raised strong demand for regularization and allotment.

 


“50 साल बाद भी नहीं मिला स्वामित्व का हक: 

Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित एल.आई.जी. कॉलोनी के निवासियों ने जम्मी भास्कर के नेतृत्व में झारखंड राज्य हाउसिंग बोर्ड के आदित्यपुर कार्यालय पहुंचकर कार्यपालक अभियंता अरशद हुसैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने बताया कि वर्ष 1975 में तत्कालीन बिहार आवास बोर्ड द्वारा निर्मित इन आवासों में वे पिछले कई दशकों से निवास कर रहे हैं। बावजूद इसके लगभग 90 प्रतिशत घरों का न तो विधिवत आवंटन हुआ है और न ही रजिस्ट्रेशन या एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई है। कई मामलों में आवंटन होने के बाद भी एग्रीमेंट लंबित है।


ज्ञापन के माध्यम से निवासियों ने झारखंड सरकार की 17 मार्च 2017 की अधिसूचना को लागू करने की मांग की, जिसके अनुसार 10 वर्षों से अधिक समय से निवासरत व्यक्तियों को निर्धारित शर्तों के तहत आवास नियमित किया जाना है। निवासियों ने मांग रखी कि जो व्यक्ति जिस मकान में रह रहा है, उसे उसी मकान का आवंटन किया जाए। साथ ही रियायती दर पर स्वामित्व, आसान किस्तों में भुगतान, लीज अवधि का पुनर्निर्धारण, पारदर्शी नीति तथा कॉलोनी में विशेष शिविर लगाकर प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की गई।


कार्यपालक अभियंता अरशद हुसैन ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को रांची स्थित मुख्यालय को भेजा जाएगा तथा निवासियों से लिखित आवेदन प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही कॉलोनी में शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। इस अवसर पर जम्मी भास्कर ने कहा कि सभी निवासी एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए प्रयास कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि सरकार सकारात्मक निर्णय लेकर सभी को उनके घर का स्वामित्व प्रदान करेगी।


इस मौके पर रमन सिंह, अवधेश सिंह, शशि भूषण सिंह, बबलू सिंह, राजू सिंह, मंजीत कुमार ,पवन वर्मा, जगदीश मिश्रा, अमित राजपूत, करण सिकरवार,सतीश राव, राजेश झा,  गौतम झा, एस पी सिंह भीम सिंह, शशि रंजन, रविंदर शर्मा, मनोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिन्हा( छोटू), पंकज कुमार सिंह सहित, उदय शंकर, सुधा श्रीनिवास राव, भोला, नकुल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सननी सिंह सैकड़ों निवासी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.