Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कांग्रेस व इंडी अलायंस पर बोला हमला MLA Purnima Sahu attacked Congress and Indi Alliance after the Women's Reservation Bill was defeated in the Lok Sabha.

 


Jamshedpur (Nagendra) लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित नहीं हो पाने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस मामले को लेकर कांग्रेस समेत इंडी अलायंस पर जोरदार हमला बोला है। विधायक पूर्णिमा साहू ने विपक्षी दलों के रुख को 'महिला विरोधी' करार देते हुए कहा कि सदन में विपक्ष का ऐसा आचरण पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों ने पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान किया है। इससे उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर हुई है। 


उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में इसी विधेयक को समर्थन देकर पारित किया गया था, लेकिन जब इसे लागू करने का समय आया तो विपक्ष ने षड्यंत्र कर पीछे हटने का काम किया। यह दर्शाता है कि विपक्षी दल नारी शक्ति के अधिकारों और हितों से अधिक अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दे रहे हैं। पूर्णिमा साहू ने आगे कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसे भी राजनीतिक लाभ-हानि के तराजू में तौल रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.