Jamshedpur (Nagendra) भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा चलंत अमृत धारा सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत साकची से सामाजिक सरोकार के साथ की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
इस सेवा के तहत प्रतिदिन लगभग 20 गाड़ियां शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी और राहगीरों, मजदूरों तथा आम लोगों को निःशुल्क ठंडा जल पिलाएंगी। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच यह पहल लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के इस कठिन दौर में आमजन को राहत पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि सभी गाड़ियां नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को स्वच्छ और ठंडा जल उपलब्ध कराएंगी, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। सामाजिक सेवा की इस पहल की शहर में सराहना की जा रही है और लोगों ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है, जो इंसानियत और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है।

No comments:
Post a Comment