Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साईनाथ इंटरप्राइजेज में छापेमारी, नेपाल यूनिलीवर कंपनी के टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान जब्त , बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर की गई कार्रवाई Raid at Sainath Enterprises, toothpaste, powder and other cosmetic items of Nepal Unilever Company seized, action taken on the orders of Bombay High Court.

 


Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी में गुरुवार को साईनाथ एंटरप्राइजेज में बड़ी छापेमारी की गई। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर कोर्ट मैजिस्ट्रेट दीप्तोनिल हाजरा के नेतृत्व में की गई जिसमें गोलमुरी थाना पुलिस ने भी सहयोग किया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नेपाल यूनिलीवर कंपनी के नाम पर टूथपेस्ट, पाउडर और अन्य कॉस्मेटिक सामान नेपाल के रास्ते अवैध रूप से लाकर यहां बेचे जा रहे थे। ये सामान नियमों और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर बाजार में उतारे जा रहे थे। 


टीम ने रिफ्यूजी कॉलोनी की दो गलियों में स्थित गोदाम और दुकानों की तलाशी लेकर भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया है। फिलहाल जब्त माल की गिनती और उसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.