Upgrade Jharkhand News. लोयोला स्कूल ने 20 से 24 अप्रैल तक स्कूल विभिन्न कार्यक्रम का सेफ क्लब ने आयोजन कर सुरक्षा सप्ताह मनाया। इसका मकसद छात्रों में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक करना तथा चुनौतियों से निपटने की जानकारी देना रहा। शुरुआत कक्षा 6 और 7 के छात्रों ने प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स बनाने की प्रतियोगिता, जबकि कक्षा 8, 9 और 10 के छात्रों ने 'खाद्य सुरक्षा' विषय पर पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।
सेंट जोसेफ हॉल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर एक जानकारी पूर्ण सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन टाटा मेन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनयेंदु प्रकाश ने किया। उन्होंने जीवन रक्षक तकनीकों पर बहुमूल्य जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया। आपातकालीन तैयारियों को लेकर अग्निशमन विभाग के अभिषेक द्वारा छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल और आग लगने की आपात स्थिति के दौरान प्रभावी कदम उठाने के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के खेल शिक्षकों की देखरेख में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 23 अप्रैल को निकासी अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपात स्थिति में व्यवस्थित और सुरक्षित निकासी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण देना था। इसका समापन कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए साइबर सुरक्षा पर एक जानकारीपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुआ। छात्रों द्वारा स्वयं प्रस्तुत इस कार्यक्रम में जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार और ऑनलाइन सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।


No comments:
Post a Comment