Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में तेलंगाना व बेंगलुरु के साहू समाज प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत Sahu community representatives from Telangana and Bengaluru were given a grand welcome in Jamshedpur.

 


Jamshedpur (Nagendra) अखिल भारतीय सैनिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्थित एक होटल में तेलंगाना साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार साहू एवं बेंगलुरु जिला अध्यक्ष कृष्णा साहू के जमशेदपुर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। मौके पर राकेश साहू ने कहा कि जमशेदपुर में साहू समाज सशक्त और संगठित रूप से कार्य कर रहा है। 


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा के साथ किया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में जिला स्तर से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से विदेशी साव, वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, राहुल रंजीत कुमार साव, अरुण साहू, शैलेंद्र कुमार तथा पहलाद साहू सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.