Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनीतिक, छात्र-युवा-महिला संगठनों से नागरिक धरना में शामिल होने की सरयू की अपील Saryu appeals to all public representatives, social, political, student-youth-women organizations to join the civil protest.

  •  ट्रेनों की लेटलतीफी के विरुद्ध 7 अप्रैल को अपराह्न 10 बजे से शुरु होगा नागरिक धरना

Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यात्री ट्रेनों के परिचालन में लेटलतीफी के विरुद्ध आगामी 7 अप्रैल को आहूत एक दिवसीय नागरिक धरना में सभी जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा-महिला संगठनों, व्यावसायिक संगठनों, सभी मजदूर संगठनों एवं जन संगठनों से अपील की है कि वे टाटानगर जंक्शन पर इस नागरिक धरना में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं। नागरिक धरना अपराह्न 10 बजे से प्रारंभ होगा। 


यहां जारी एक विज्ञप्ति में श्री राय ने कहा कि विगत दो-ढाई वर्षों से टाटानगर पहुँचने वाली यात्री ट्रेनें काफी विलंब से चल रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनें चांडिल, कांड्रा और राखा मांइस स्टेशन तक समय से पहुंच जाती हैं लेकिन उसके बाद उन्हें टाटानगर रेलवे जंक्शन तक पहुंचने में चार से छह घंटे का समय लग जाता है। यात्रियों की परेशानी से रेल मंत्री को अवगत कराने तथा इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के उद्देश्य से नागरिक धरना का आयोजन किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.