Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डी.बी.एम.एस. बी.एड. कॉलेज में छात्र परिषद् शपथ ग्रहण समारोह आयोजित-Student Council oath taking ceremony held at DBMS B.Ed. College

 


Upgrade Jharkhand News.  डी.बी.एम.एस. बी.एड. कॉलेज में सोशल साइंस क्लब के तत्वावधान में छात्र परिषद् (Students Council) का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस परिषद् के सदस्यों का चयन बी.एड. के विद्यार्थियों द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान के माध्यम से किया गया।समारोह के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज प्रदान किए और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि यह केवल एक बैज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे सभी को ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निभाना है।


उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने सभी परिषद् सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर बी.एड. के दोनों बैचों से चयनित छात्र परिषद् सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। कक्षा प्रतिनिधि (Class Representatives) के रूप में रोहित, ज्योति, जसनीत एवं सौरव ने शपथ ली। सचिव (Secretary) के रूप में रीमा, संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के रूप में तनिष्का, अध्यक्ष (President) के रूप में एलिज़ा तथा उपाध्यक्ष (Vice President) के रूप में प्रज्ञा ने अपने पद की जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ ली।


कार्यक्रम का सफल संचालन मॉडरेटर पूनम कुमारी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराया। समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने नव-निर्वाचित परिषद् सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सफल एवं प्रेरणादायक कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का विशेष योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.