Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एमजीएम अस्पताल में भर्ती विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान An undertrial prisoner admitted to MGM Hospital committed suicide by jumping from the seventh floor.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक कैदी की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो जेल में बंद था और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार पहले भी जेल के अंदर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह डिप्रेशन से जूझ रहा था। 


इसी कारण उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मानसिक उपचार के लिए रांची भेजने की भी तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को जब पुलिसकर्मी उसे कैदी वार्ड से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी उसने अचानक पुलिस की पकड़ से खुद को छुड़ा लिया और सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.