Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जुडको के खिलाफ जांच के लिए सीएजी को लिखेंगे Will write to CAG for investigation against JUSCO

 


  • मोहरदा में पीएम आवास योजना का सरयू राय ने किया निरीक्षण


बोले सरयू

  • सचिव भ्रम की स्थिति में हैं
  • दो दिनों का वक्त मांगा है
  • 80 लोगों ने लिए बिजली कनेक्शन
  • किसी के घर नहीं लगा मीटर
  • पूछाः जब पेट काट कर भुगतान कर दिया तो चाबी क्यों नहीं मिली?
  • ऑनलाइन उद्घाटन कर दें सीएम-मंत्री
  • कमजोर लोग तो लगातार घाटे में जा रहे हैं

Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कहा कि मोहरदा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में हो रहे विलंब और तैयार मकानों को लाभुकों को न सौंपने के मामले में वह सीएजी को लिखेंगे और जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी) के खिलाफ जांच करने की मांग करेंगे। श्री राय ने बताया कि गत सोमवार को इस इलाके की महिलाओं और पुरुषों ने उनसे उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई थीं। उन लोगों के आग्रह पर श्री राय मंगलवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। 


श्री राय ने सरकार से कहा है कि अगर लाभुकों को मकान की चाबी देने में देरी होगी तो जिन लोगों ने बिजली का पैसा जमा कर दिया है, वो इंतजार नहीं करेंगे। वो धीरे-धीरे घरों में घुसेंगे। जब पूरा भुगतान हो चुका है, तब इंतजार किस बात का? सरकार गरीबों का मजाक न बनाए। उन्होंने जुडको पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस संस्था ने जो गरीबों के साथ मजाक किया है, उसके लिए उसे कौन सी सजा दी जाए, समझ में नहीं आ रहा। जुडको सरकार की योजना को विलंब करा रही है। जनता को परेशान कर रही है। अभी मात्र दो ब्लॉक ही बने हैं। शेष ब्लॉक बनने में न जाने कितने वर्ष बीत जाएं। उन्होंने कहा कि वह सीएजी को लिख कर देंगे और इसकी जांच की मांग करेंगे। 


सरयू राय ने कहा कि यहां जितने भी लोग हैं, सभी ने किसी तरीके से अपना पेट काट कर पैसे जमा किये। ये लोग आर्थिक दृष्टि से कमजोर हैं। किसी की कोई तयशुदा आमदनी नहीं है। कई लोगों ने बैंक से कर्ज लिया है। उसके बदले में ईएमआई देना पड़ रहा है। चूंकि ये अभी किराये के मकान में रह रहे हैं तो इन्हें किराया भी देना पड़ रहा है। नगर विकास विभाग या जेएएनसी इन्हें घुमाए जा रहे हैं। जितने लोगों के मकान पूरी तरह तैयार हो गए हैं, उन्हें चाबी दे देनी चाहिए। श्री राय ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि बिजली विभाग इन्हें कनेक्शन क्यों नहीं दे रहा। बिजली विभाग के आला अधिकारी ने उनसे कहा कि जुस्को या जेएनएसी तैयार हो जाए तो मिनटों में कनेक्शन मिल जाएगा। श्री राय ने कहा कि कल डीएमसी ने उन्हें बताया कि सचिव को उन्होंने पत्र लिख कर पूछा है कि हम लोग ये काम कब से शुरु करें। श्री राय ने बताया कि उन्होंने सचिव से बात की। सचिव भ्रम में हैं। उन्होंने श्री राय से दो दिन का वक्त मांगा है। 


श्री राय ने कहा कि जब सब कुछ तैयार है तो लोगों को मकान दिया क्यों नहीं जा रहा है। ये प्रक्रिया क्यों रोकी गई है? सरयू राय ने कहा कि संभव है कि मुख्यमंत्री या कोई मंत्री आकर इसका उद्घाटन करें। इसलिए देरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन कमजोर लोगों ने किसी तरीके से पैसे जमा किये, वो तो हर माह नुकसान में जा रहे हैं। श्री राय ने कहा कि वह परसों (गुरुवार को) सचिव से बात करेंगे। अगर बात उद्घाटन की है तो जिसे भी उद्घाटन करना है, ऑनलाइन कर दे। ये काम जल्दी होना चाहिए। अब इंतजार उचित नहीं है। सरयू राय ने कहा कि जब वह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक थे तो लगातार यहां आकर देखते थे कि मकान सही तरीके से बन रहे हैं या नहीं? नीव मजबूत है कि नहीं? ईंटें कैसी लग रही हैं? यहां के सात ब्लॉक झंझट में हैं। शेष 22-23 ब्लाक्स में से मात्र दो ही ब्लॉक तैयार हैं। कोई ब्लॉक आधा बना है, किसी की नींव खोदी जा रही है। जो दो ब्लॉक तैयार हो गए हैं, उनमें 80 लोगों ने बिजली का कनेक्शन ले लिया है। अब सिर्फ मीटर लगाना शेष है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.