Jamshedpur (Nagendra) डालसा द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान के तहत मैरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना के दौरान जख्मी एक महिला को डालसा के पीएलवी ने मोबाईल वैन से टीएमएच के इमरजेंसी वाड में भर्ती कराया । उक्त महिला अपने स्कूटी से जा रही थी , उसी वक्त सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारकर भाग गई , जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई । महिला के सर से रक्त निकल रहा था और वह दर्द से कराह रही थी , लेकिन ऐन मौके पर उसे मदद करने वाला कोई नहीं था। उसी वक्त डालसा का मोबाईल वैन वहां पहुंची और जख्मी महिला को ईलाज के लिए शीघ्र टीएमएच में ले जाकर भर्ती कराया गया और उसके परिजन को फोन कर इस घटना की जानकारी देकर उन्हें अस्पताल में बुलाया गया।
महिला को भर्ती कराने और उनके परिजन आने के बाद डालसा टीम के पीएलवी ने मोबाईल वैन से सोनारी, कदमा आदि जगहों में जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान लोगों को डालसा के कार्य व उद्देश्य और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही दुर्घटना क्लेम , पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा आदि कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया गया और पंपलेट भी बांटे गए ।डालसा टीम में शामिल लोगों में मुख्य रूप से पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, बालेश्वर दास एवं सुजय दत्ता शामिल थे।


No comments:
Post a Comment