Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai सिमरन बग्गा का “Saa-E-Yaa” दिलों को छूने को तैयार Simran Bagga's "Saa-E-Yaa" is set to touch hearts

 


Mumbai (Anil Bedag)  सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर म्यूज़िक और विज़ुअल स्टोरीटेलिंग में अपनी अलग पहचान बना रहीं सिमरन बग्गा अब अपने नए म्यूजिक वीडियो 'Saa-E-Yaa' के साथ दर्शकों को एक भावनात्मक सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। गोवा की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह रोमांटिक गीत न सिर्फ आंखों को सुकून देता है, बल्कि दिल को भी छूने का दावा करता है। खास बात यह है कि सिमरन इस प्रोजेक्ट में सिर्फ लीड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डायरेक्टर की भूमिका में भी नजर आएंगी।

गाने में उनके साथ अर्पितोष अशोक दिखाई देंगे, जबकि संगीत की कमान अमित मुथरेजा, परिवेश सिंह और सागर लाहौरी की टीम ने संभाली है। गाने की कहानी पहले प्यार, जुदाई और एहसास की उस कशमकश को दिखाती है, जो आज की पीढ़ी के रिश्तों को आईना दिखाती है।

सिमरन कहती हैं, “आज के दौर में रोज़ कई गाने आते हैं, लेकिन हमने ऐसी धुन चुनी है जो लोगों के दिलों में बस जाए। पूरी टीम ने इसे बेहद शिद्दत से बनाया है और फाइनल आउटपुट देखकर मैं संतुष्ट हूं।” वह आगे जोड़ती हैं, “समंदर की लहरें सुकून देती हैं, इसलिए गोवा की लोकेशन इस गाने की भावना से पूरी तरह मेल खाती है।” अपने विज़न और जुनून के साथ, सिमरन बग्गा का 'साईया' अब रिलीज़ से पहले ही चर्चा का हिस्सा बन चुका है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.