Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान आज Signature campaign against delay in passenger trains today

 


  • रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहा है आयोजन
  • वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे

Upgrade Jharkhand News.  यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने वाला हस्ताक्षर अभियान सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। रेल प्रशासन ने वाइट बोर्ड लगाने के लिए स्टेशन के मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ (जहां रेलवे इंजन है) उससे 50 कदम पहले का स्थान हस्ताक्षर अभियान के लिए तय किया है। इसी स्थान पर 7 अप्रैल को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना का आयोजन हुआ था। रविवार को भी श्री राय हस्ताक्षर अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने रेल प्रशासन से सहयोग के लिए ट्वीट भी किया है। 


रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे से विभिन्न स्थानों से टाटानगर आने वाले यात्रियों से उनका फीडबैक लिया जाएगा और वाइटबोर्ड पर हस्ताक्षर कराया जाएगा। उनसे उनकी यात्रा, ट्रेन कहां-कहां रुकी, ट्रेन किन कारणों से विलंब से पहुंची, इस संबंध में पूछा जाएगा। उन्हें एक पर्चा भी दिया जाएगा, जिसमें उक्त सवाल दर्ज होंगे। उस पर्चे में ही एक क्यूआर कोड भी छपा हुआ है। कोई चाहे तो ऑनलाइन उस क्यूआर कोड को स्कैन कर इस हस्ताक्षर अभियान से डिजिटली जुड़ सकता है। 


शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव और अजय कुमार ने बताया कि यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से होने वाली परेशानियों से रेलवे के वरीय अफसरों को अवगत कराना ही हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य है। इन तीनों ने उम्मीद जताई कि रविवार को होने वाले इस हस्ताक्षर अभियान में रेल प्रशासन उनको सहयोग करेगा। इन तीनों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के जितने भी प्रवेश/निकास द्वारा हैं, वहां 15 लोगों का ग्रुप एक्टिव रहेगा और यात्रियों को पर्चा देगा, बात करेगा। ऐसे 10 समूह बनाए गए हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.