Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Nimdih पृथ्वी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन District Legal Services Authority, Saraikela organized a legal awareness camp on Earth Day.

 


Upgrade Jharkhand News. नामडीह प्रखंड के चालियामा ( काठालडीह ) ग्राम में पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण हर व्यक्ति का अधिकार है। साथ ही यह भी बताया गया कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।


लोगों को पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया गया। पीएलवी ने कानूनी जानकारी के साथ निःशुल्क कानूनी सहायता, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नालसा (NALSA) योजना की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच कानूनी पुस्तिकाओं एवं पर्चियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर पीएलवी साधन महतो , दुर्गापद सिंह , बृस्पति सिंह , नीलमनी सिंह , पुजा सिंह , सुकदेव सिंह  भी उपस्थित हुए ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.