Guwa (Sandeep Gupta) सेल गुवा ओर माइंस के एल एंड डी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार के नेतृत्व में युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार (माइंस) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मानव संसाधन महाप्रबंधक पी.के. सिंह, सूचना एवं परिवहन महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद सहित गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के मुंडा समुदाय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेल गुवा ओर माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है।
इस कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से सीएसआर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में निभाई जाएगी। इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।



No comments:
Post a Comment