Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa ठेका मजदूरों के आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन झुका, काम पर लौटे सभी मजदूर After the agitation by contract labourers, SAIL management relented and all labourers returned to work.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया था कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। इस फैसले के बाद ठेका मजदूरों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बन गया था। प्रबंधन के इस निर्णय के विरोध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रहा है। 


उन्होंने कहा कि ठेका मजदूर रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं और काम बंद होने से उनके सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार सुबह 10 बजे रामा पांडे के नेतृत्व में यूनियन के सदस्यों, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक, झारखंड मजदूर मोर्चा यूनियन तथा जिला परिषद सदस्य ने गुवा जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। 



प्रदर्शन के बाद सेल प्रबंधन ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि जिन मजदूरों को काम से बैठाया गया था, उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस काम पर लिया जाएगा तथा भविष्य में इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्रबंधन के इस आश्वासन के बाद ठेका मजदूरों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.