Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के गुवासाई गांव स्थित मुख्य सड़क किनारे पूर्व सांसद गीता कोड़ा के फंड से हाई मास्ट लाइट टावर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर गांव के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द इस हाई मास्ट लाइट टावर का उद्घाटन भी किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव के मुख्य सड़क क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की समस्या बनी हुई थी।
रात के समय अंधेरा रहने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब हाई मास्ट लाइट लगने से पूरे क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। ग्रामीणों ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा के इस पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के विकास कार्यों से गांव की पहचान और सुंदरता दोनों बढ़ेगी तथा स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

No comments:
Post a Comment