Guwa (Sandeep Gupta) डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधवी पांडे का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय में कर दिया गया है। डीएवी गुवा में उनका कार्यकाल लगभग एक वर्ष का रहा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों को नई दिशा मिली। उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसे विद्यालय की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं प्रवीण कुमार ने बोकारो सेक्टर-2 सी स्थित डीएवी विद्यालय से स्थानांतरित होकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के नये प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर विद्यालय में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने माधवी पांडेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की। वहीं नये प्राचार्य प्रवीण कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment