Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के शानदार परीक्षा परिणाम से क्षेत्र गौरवान्वित The region is proud of the excellent exam results of Kendriya Vidyalaya Meghahatuburu.

 


Guwa (Sandeep Gupta) केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में शानदार सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि तीनों संकायों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। विज्ञान संकाय में सुभा लक्ष्मी साहू ने 472 अंक प्राप्त कर 94.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जान्हवी मिश्रा 446 अंक एवं 89.20 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा पूजा गोप 441 अंक एवं 88.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 


मानविकी संकाय में श्रीधी ने 455 अंक एवं 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी 451 अंक और 90.20 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि कृतिका सिंह चौहान ने 438 अंक एवं 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में श्रेया कुमारी ने 456 अंक एवं 91.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सालू कंडिर 447 अंक एवं 89.40 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा अंकिता कुमारी 442 अंक एवं 88.40 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.