Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में धूल से परेशान ग्रामीणों ने रोकी गाड़ियां, किया विरोध प्रदर्शन Troubled by dust in Badajamda, villagers stopped vehicles and protested.

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा क्षेत्र में धूल प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। कारा कोला रुमाटा प्लांट से चलने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क पर उड़ रही धूल से नाराज़ ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से आने-जाने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर धूल का गुबार उठता है, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। धूल घरों में घुस रही है और बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। 


स्थानीय लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित प्रबंधन और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क पर पानी छिड़काव और धूल नियंत्रण की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.