Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार 16 मई को झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के द्वारा किया जायेगा। आमवस्या के शुभ अवसर पर प्रातःकाल 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा, जो संध्या 06.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान संध्या 4 से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों के द्धारा हवन पूजन का कार्य किया जायेगा।
इस संबंध में रविवार को दामोदर शनि बाबा ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि संध्या 7 से 11 बजे तक संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देगें। इससे पहले दोपहर 11 बजे से प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा। पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पण्डितों द्धारा होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेकर शनि बाबा का आशीष ग्रहण करते हुए पुण्य के भागी बनने के लिए सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, विधायक सरयु राय, मंगल कालिंदी, सांसद वि़द्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित कई समाजसेवी आदि शामिल होगें।

No comments:
Post a Comment