Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 के लिए भूमि पूजन किया गया Bhoomi Pujan was done for Rajasthan Mahotsav cum Fair 2026 to be held at Gopal Maidan.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित होने वाले “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” की तैयारियां विधिवत रूप से शुरू हो गईं। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन, बजरंग ध्वज स्थापना एवं पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान आयोजन की सफलता, समाज की सुख-समृद्धि एवं शहरवासियों के मंगल की कामना की गई। बजरंग ध्वज स्थापना के साथ पूरे परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। 


सम्मेलन पदाधिकारियों ने बताया कि 17 से 20 मई 2026 तक आयोजित होने वाला यह महोत्सव इस बार पहले से अधिक भव्य होगा। मेले में राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, सजावटी स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन के साधन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला संरक्षक सुशील रामरायका सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.