Jamshedpur (Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा जागरूकता न्याय रथ रविवार को गालूडीह पहुंचा और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायशवाल, सदानंद महतो, रितेश कुमार, प्रकाश शांडिल, मिथुन महतो एवं गुलापी रानी महतो द्वारा ग्रामीणों को डालसा के कार्य व उद्देश्य से अवगत कराया गया। साथ ही घरेलू हिंसा , बाल श्रम , बाल विवाह, चाईल्ड ट्रैफिकिंग, किशोर न्याय, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, सीनियर सिटीजन एक्ट , पोक्सो एक्ट , मोटर वाहन दुर्घटना , आपदा राहत मुआवजा आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया , ताकि वंचित व जरूरतमंद लोग अपने अधिकार के प्रति सजग रहें और योजनाओं का लाभ ले सकें। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने कई मामले उठाए जैसे : पीएम आवास , रोड, नाली की समस्या , पेंशन नहीं मिलना , बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी आदि कई समस्या को रखा गया , जिसे सुनने के बाद उसके समाधान के उपाय बताए गए। उक्त अभियान पीपला, उल्दा , गालूडीह, गोलकाटा, जोड़िसा आदि गांवों में चलाया गया।

No comments:
Post a Comment