Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक आहूत की Deputy Municipal Commissioner of Mango Municipal Corporation called a meeting regarding revenue collection.

 


Jamshedpur (Nagendra) उपनगर आयुक्त मानगो नगर निगम की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित बैठक आहूत की गई जिसमें राजस्व संग्रहण एजेंसी स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को राजस्व वृद्धि को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। उपनगर आयुक्त ने बताया की मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अब तक केवल 48000 घरों से हीं होल्डिंग टैक्स का संग्रहण किया गया है जिसमें वर्तमान जनसंख्या से लगभग 10 हजार से 15 हजार का गैप है उसे जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया गया। साथ ही निकाय क्षेत्र में जितने भी व्यावसायिक संस्थान(होटल, बैंक्वेट हॉल , रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, प्राइवेट स्कूल, जिम, आदि) संचालित है उन सभी संस्थाओं से होल्डिंग टैक्स वसूल किया जाए और निकाय क्षेत्र में सभी वेबसाइट संस्थाओं का पुनः एसेसमेंट करने हेतु टीम बनाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया। 


साथ ही यह भी निर्देश दिया की जो भी व्यावसायिक संस्थान अब तक होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए एवं जुर्माना भी वसूल की जाए। शहर में जितने भी R O WATER SUPPLIER/ संचालक हैं वे सभी कार्यालय आकर अपने RO वॉटर व्यवसाय का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई करते हुए दंड आरोपित की जाएगी। साथ ही उनके इस व्यवसाय को बंद या शील भी कर दिया जाएगा। वाटर यूजर चार्ज को लेकर उन्होंने एजेंसी को एक डेडीकेटेड टीम गठित कर वाटर यूजर चार्ज  कलेक्शन करने हेतु निर्देश दिया। 


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जितने भी कमर्शियल वाटर कनेक्शंस है इसका सर्वे करते हुए उनसे कमर्शियल चार्ज वसूल किया जाए और जितने भी लोग रेजिडेंशियल कनेक्शन ले कर कमर्शियल एक्टिविटी कर रहे हैं चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उपनगर आयुक्त ने वैसे लोगों को चिन्हित कर पुरस्कृत करने का निर्देश दिया जो सबसे ज्यादा टैक्स पे करते हैं और वैसे लोगों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया जो प्रत्येक वर्ष टैक्स का भुगतान समय पे करते हैं। ट्रेड लाइसेंस में और अधित वृद्धि करने हेतु अभियान चलाने का भी निर्देश उनके द्वारा दिया गया।


बैठक में प्रदीप कुमार, नगर प्रबंधक सह नोडल पदाधिकारी राजस्व, टैक्स कलेक्शन एजेंसी के स्टेट हेड  शैलेंद्र पांडेय , एरिया मैनेजर अब्दुल वदूद, सर्कल मैनेजर शिवम कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.