Jamshedpur (Nagendra) बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में आगामी 24 मई से 30 मई 2026 तक कुष्ठ पीड़ित परिवारों के वंचित बच्चों के लिए एक विशेष 'समर कैंप' (ग्रीष्मकालीन शिविर) का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष समर कैंप के अधिकारिक पोस्टर का विमोचन जिला मुख्यालय में उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर जिला प्रशासन के सभी विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे CS, ACMO, DLO डॉ. मृत्युंजय धवारिया, DLC डॉ. राजीव लोचन महतो और APAL अध्यक्ष जवाहर राम पासवान भी उपस्थित रहे। यह समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 'गीता थियेटर' और 'रॉबिन हुड आर्मी' के संयुक्त तत्वावधान में पूरी तरह से निःशुल्क आयोजित किया जा रहा है। जिनमें उनका सहयोग जमशेदपुर कुष्ठ विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, संपूर्ण आश्रय, सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और हिंद आईटीआई दे रही हैं।
शिविर की मुख्य विशेषताएं एवं गतिविधियां -तिथि व समय: 24 मई से 30 मई 2026, प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे से 10:00 बजे तक। स्थान: गांधी आश्रम, बाराद्वारी, साकची, जमशेदपुर। प्रमुख गतिविधियां : ड्रामा एवं डांस, मॉडलिंग व सिंगिंग, योग एवं मार्शल आर्ट्स, मोबाइल फोटोग्राफी, हैंड आर्ट क्राफ्ट व फेस ड्राइंग, दलमा ट्रैकिंग, एआई (AI) नॉलेज और नैतिक शिक्षा सहित 10 से अधिक मनोरंजक खेल का आनंद उठाएगें प्रतिभागी।
उपायुक्त ने बढ़ाया बच्चों का हौसला -पोस्टर विमोचन के दौरान जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने आयोजकों के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कुष्ठ प्रभावित परिवारों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए यह समर कैंप एक बेहतरीन मंच साबित होगा। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस नेक कार्य में हर संभव सहयोग देने का निर्देश भी दिया। आयोजकों ने बताया कि यह निःशुल्क समर कैंप का द्वितीय वर्षगांठ है । इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को न केवल कला और तकनीक से जोड़ना है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास पैदा करते हुए मुख्य धारा से जोड़कर कलात्मक और रचनात्मक विचार भी प्रदान करना है।
वहीं आयोजन समिति के सचिव प्रेम दीक्षित ने जमशेदपुरवासियों से अपील किया कि इस तरह के समर कैंप आयोजित करने में टीम को खर्च भी आता है अगर जमशेदपुर शहर के औद्योगिक, पत्रकारिता तथा सामाजिक संगठन उनका सहयोग करें तो कैंप और भव्य हो सकता है। विशेष जानकारी एवं आयोजन समिति को सहायता प्रदान करने के लिए मोबाईल नंबर : 7209441698 पर संपर्क कर सकते हैं।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment