Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डॉलर इंडस्ट्रीज के संस्थापक दीनदयाल गुप्ता का निधन Dollar Industries founder Deendayal Gupta passes away

 


Jamshedpur (Nagendra) होजरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक और चेयरमैन एमेरिटस, विख्यात उद्योगपति दीनदयाल गुप्ता का कोलकाता में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण स्वर्गवास हो गया। वे 88 वर्ष के थे और और लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका निधन कंपनी के साथ-साथ भारतीय होजरी और परिधान उद्योग के एक युग के अंत का प्रतीक है। श्री गुप्ता के निधन पर डॉलर इंडस्ट्रीज से जुड़े जमशेदपुर के व्यापारियों ने भी शोक जताया हैं। एक दूरदर्शी नेता और कंपनी की उल्लेखनीय यात्रा के मार्गदर्शक रहे दीनदयाल गुप्ता ने पांच दशकों से अधिक समय तक अटूट प्रतिबद्धता, दूरदर्शिता और अखंडता के साथ डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेतृत्व किया। 


उनके नेतृत्व में, कंपनी एक मामूली शुरुआत से विकसित होकर होजरी और परिधान क्षेत्र में भारत के अग्रणी निर्माताओं में से एक बन गई। उनके मार्गदर्शन में, डॉलर इंडस्ट्रीज 1700$ करोड़ से अधिक के बड़े व्यापारिक समूह के रूप में उभरी। हरियाणा के भिवानी जिले के मनहेरू गाँव में 13 सितंबर, 1937 को एक साधारण और बड़े परिवार में जन्मे श्री गुप्ता का जीवन दृढ़ता, जुझारूपन और बड़े सपने देखने की शक्ति का प्रमाण था। वर्ष 1962 में कोलकाता (तब कलकत्ता) आकर उन्होंने खरीदारों के बजट और आवश्यकताओं के अनुरूप होजरी उत्पादों का निर्माण और बिक्री शुरू की। एक युवा के रूप में, उनमें कुछ सार्थक बनाने का दृढ़ संकल्प था और इसी के साथ उन्होंने 1972 में डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आधारशिला रखी। उनकी उद्यमशीलता और निरंतर प्रयास ने कंपनी को घर-घर में पहचाने जाने वाला नाम बना दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.