Jamshedpur (Nagendra) मानगो छोटा पुल पर नाले का पानी गिरने से आम आदमी को उसपर चलना मुश्किल हो गया है । पुल पर हमेशा पानी गिरते रहने से जहां तहां गडहा हो गया है , कई बार दुर्घटना भी घटित हुई है। पुल भी काफी जर्जर हो गया है जो कभी भी बड़ा दुर्घटना होने का संकेत है। बड़ा पुल जाम रहने से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग छोटा पुल से पार होते हैं।
यहां तक कि दो पहिया, तीन पहिया एवं कभी कभी चार पहिया वाहन भी छोटा पुल से पार हो जाता है। झामुमो नेता उज्ज्वल दास ने इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी को सूचना देकर अवगत कराया है, इसपर परिवहन पदाधिकारी ने इस मामले में शीघ्र संज्ञान में लेने की बात कही है।


No comments:
Post a Comment