Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से सास एवं ससुर द्वारा दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा Due to the initiative of social worker Rani Gupta, Roshni, a victim of dowry harassment by her mother-in-law and father-in-law, got justice; the administration provided her security in her in-laws' house.

 


Jamshedpur (Nagendra) भुइंयाडीह स्थित ग्वाला बस्ती के रहने वाले प्रभा देवी एवं उनकी पुत्री रोशनी कुमारी ने न्याय की गुहार लगाते हुए समाजसेवी रानी गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हो रही प्रताड़ना की पूरी जानकारी दी। रोशनी कुमारी का विवाह 6 फरवरी 2023 को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित सोन मंडप में हिंदू रीति-रिवाज से कौटिल्य नामक युवक के साथ हुआ था। शुरुआती दिनों में पति-पत्नी का संबंध काफी अच्छा रहा और दोनों बेंगलुरु में भी साथ रहे, लेकिन बाद में दहेज की मांग और पारिवारिक हस्तक्षेप के कारण विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि सास एवं ससुर दोनों मिलकर बहू को परिवार से अलग करना चाहते थे और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहे थे। 


पीड़िता के अनुसार, जब वह अपने ससुराल पहुंची तो सम्मानपूर्वक पैर छूने के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, मारपीट की गई और घर की बिजली बंद कर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी रानी गुप्ता ने तुरंत पुलिस प्रशासन, महिला थाना, बिष्टुपुर थाना, सीनियर एसपी एवं सिटी एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। साथ ही टाटा स्टील प्रबंधन को भी सूचना दी गई कि उनके क्वार्टर में महिला के साथ प्रताड़ना की घटना हो रही है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद रोशनी को सुरक्षित रूप से उसके ससुराल में रहने की व्यवस्था कराई गई। रानी गुप्ता ने कहा कि आज भी महिलाएं दहेज और घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति” की बात करने वाले समाज को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने प्रशासन एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से पीड़िता को सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.