Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur महीने में दो बार लगेगा जनता दरबार : मेयर सुधा गुप्ता Janta Darbar to be held twice a month: Mayor Sudha Gupta

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का संकलन कर उनके समाधान की दिशा में पहल करना था। जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कांग्रेस नेताओं एवं आम जनता द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम, राजकुमार वर्मा सहित कई लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं मेयर के समक्ष रखीं। वहीं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स एवं विज्ञान विषयों में स्नातक की पढ़ाई बंद हो गई है, जिसे जल्द शुरू कराने की आवश्यकता है। 


इसके अलावा उन्होंने स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन हेतु उच्च स्तरीय घाट निर्माण की मांग भी रखी। मेयर सुधा गुप्ता ने दोनों मामलों में शीघ्र पहल करने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट निर्माण, कचरा उठाव एवं निस्तारण, सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, पर्यटन, नदी सौंदर्यीकरण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट तथा पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण समेत कई मुद्दे उठाए गए। 


मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है और वे इस दायित्व का निर्वहन करते हुए हर महीने दो बार जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता का स्वागत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, संजय ठाकुर, बेलाल गुफरान, शिबु सिंह, आशुतोष सिंह, कौशल प्रधान, प्रताप कुमार, रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह, राजा सिंह राजपूत, लक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन संजय सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.