Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने एसआईआर को लेकर निर्मल गेस्ट हाउस में किया बैठक JMM District President Victor Soren held a meeting regarding SIR at Nirmal Guest House.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 10 शाखाओं के पदाधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में साकची क्षेत्र से किसी भी प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं होने पर जिला अध्यक्ष द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही गई। वहीं उपस्थित नेताओं के साथ राज्य में चल रहे जनगणना एवं SIR (Special Intensive Revision) कार्य को गंभीरता से लेने पर विशेष चर्चा की गई।


जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने सभी नेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने बूथों पर पैनी नजर रखते हुए BLA के साथ समन्वय स्थापित करें तथा समय-समय पर इस विषय पर चर्चा करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई भी वोटर मतदान के अधिकार से वंचित न हो। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी भी संगठन के कार्यकर्ताओं की है। बैठक का संचालन जिला सह सचिव माणिक मल्लिक ने किया।


बैठक में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बबन राय, महावीर मुर्मू, अंकित सिंह, नाटू सरकार, दलगोविंद लोहरा, गोपाल महतो, प्रह्लाद लोहरा, प्रीतम हेमब्रम, राकेश्वर राव, नंदू सरदार, मोहम्मद समद एवं दस शाखा के पदाधिकारी शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.