Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur केंद्र सरकार की महंगाई नीति के खिलाफ झामुमो का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों पर जताया कड़ा विरोध JMM held a strong protest against the inflation policy of the Central Government, expressed strong opposition to the continuously increasing prices of gas cylinders.

 


Upgrade Jharkhand News. सरायकेला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष झारखण्ड मुक्ति मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनविरोधी एवं महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के जिला, केंद्रीय, नगर, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन का मुख्य विषय घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता, छोटे दुकानदारों, होटल व्यवसायियों, ठेला-खोमचा संचालकों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर था। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार आसमान छू रही है, जिससे आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है।


धरना को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर होकर केवल जुमलेबाजी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आज गरीब परिवारों का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर कमर्शियल सिलेंडर तक की कीमतों में लगातार वृद्धि कर केंद्र सरकार ने छोटे व्यवसायियों एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। 

डॉ. महतो ने अपने बयान में कहा कि —“केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुँच चुकी है। गरीब, किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार और मध्यम वर्गीय परिवार आज सबसे ज्यादा परेशान हैं। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जनता की आवाज बनकर इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। यदि केंद्र सरकार जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं लाती है तो झामुमो आने वाले दिनों में और बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।”


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार हमेशा झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है तथा जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य करती है। लेकिन झामुमो जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “महंगाई वापस लो”, “जनविरोधी नीति बंद करो”, “गरीबों पर अत्याचार बंद करो” जैसे नारों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। अंत में झामुमो नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के हितों से जुड़े हर मुद्दे पर मजबूती के साथ आवाज उठाती रहेगी और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चेयरमैन सरायकेला नगर मनोज चौधरी जी, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी जी,जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू जी, जिला उपाध्यक्ष भुण्डा वेसरा जी , धरमु गोप जी, भोला मोहन्ति जी, उमेश भोल जी, अबिनाश कबी जी, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो जी, अमृत महतो जी, जगदीश महतो जी, वीरेंदर प्रधान जी, शम्भू आचर्य जी, युवा नेता डब्बा सोरेन जी, सन्नी सिंह जी, गुरुचरण मुखी जी, महिला नेता सुशीला ताती जी साथ मे भारी संख्या मे झामुमो जिला के नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें |



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.