Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग मनाया विजयोत्सव, केसरिया होली खेलकर रसगुल्ला-लड्डू वितरण एवं झालमुड़ी के साथ बांटी जीत की खुशियां On the massive victory of BJP in West Bengal, Assam and Puducherry, MLA Purnima Sahu celebrated the victory with the workers, played saffron Holi, distributed Rasgulla-Laddu and shared the joy of victory with Jhalmuri.

 


Jamshedpur (Nagendra) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर झारखंड के साथ लौहनगरी जमशेदपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। इसी क्रम में, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केसरिया होली खेलकर जीत का जश्न मनाया। सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के एग्रिको स्थित ट्रैफिक सिग्नल गोलचक्कर पर ढोल-नगाड़ो के संग आमजनों को बंगाल के प्रसिद्ध रसगुल्ला, लड्डू एवं झालमुड़ी खिलाकर एवं आतिशबाजी कर विजयोत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता लंबे समय से भय और आतंक के माहौल में थी। 


उन्होंने इस बार लोकतांत्रिक तरीके से मतदान कर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है, और अब पश्चिम बंगाल भी विकास एवं सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा है कि बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं के बलिदान, संघर्ष और शहादत का परिणाम है। यह जीत उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहते हुए भी भगवा झंडा कभी नहीं छोड़ा। कहा कि बंगाल की जनता ने घुसपैठियों और उनके समर्थकों को ऐसा सबक सिखाया है कि तुष्टीकरण की राजनीति की पोषक पार्टियां इसे कभी नहीं भूल पाएंगी। 


विधायक पूर्णिमा साहू ने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की शानदार जीत पर वहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, राजन सिंह, कल्याणी शरण, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, अभिमन्यु सिंह समेत कई महिला कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.