Jamshedpur (Nagendra) पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने झारखंड की राजधानी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रांची के एक होटल में बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 2024-26 की कार्यकाल पूर्ण होने पर एक समीक्षा और पुरानी कमिटी को भंग कर 2026-28 के लिए नई कमीटी का गठन करना था। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मूल निवासी अशोक कुमार ने अपने पूरे कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया एवं प्रदेश महासचिव दीपक कुमार के द्वारा सचिव का प्रतिवेदन पढ़ा गया व आय व्यय का ब्यौरा 2024-26 का दिया गया।
उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार के द्वारा कमिटी को भंग किया गया और प्रदेश इंचार्ज व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूल निवासी हरिनाथ कुमार के द्वारा उपस्थित सदस्यों को पार्टी के लक्ष्य व उद्देश्यों की जानकारी देते हुए नई कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव की घोषणा की, जैसा कि पार्टी एक संस्थागत व लोकतांत्रिक संगठन है, जिस कारण पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव के साथ पूरी कमिटी का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के सदस्यों के द्वारा चुना जाता है और अध्यक्ष व महासचिव सहित 39 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आंदोलन से निकले हुए मिशन के साथी व लोहरदगा सीट से व ppid से पूर्व प्रत्याशी मूल निवासी बिहारी भगत व महासचिव भूतपूर्व सैनिक व संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता मूल निवासी चतुर्भुज कश्यप को 2026-28 हेतु जिम्मेदारी दी है। वहीं मूल निवासी बिहारी भगत ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के संदेशों को पढ़ा और बताया कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें दी है, वही उनका लक्ष्य है, जिसे तन मन व धन से वे अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूल निवासी हरिनाथ के द्वारा की गई, जिसमे अन्य राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य के रूप में मु रामेश्वर मंडल, मु दीपक दास उपस्थित रहे व अपनी वक्तव्य में नई प्रदेश कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए संगठन को झारखंड में आने वाले 2029 के चुनाव को लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य को अंजाम पहुंचाने की शुभकामना भी दी। प्रदेश प्रभारी मु हरिनाथ कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी व सभी आनुषंगिक इकाई के साथ सहयोग व समन्वय बनाते हुए लक्ष्य तय करें, हम सभी एक कैडर हैं और सभी कैडर लीडर है जिसके कंधे मूलनिवासी बहुजन समाज को दिशा देने का काम करना है, जिस संवैधानिक अधिकार की लड़ाई हम लड़ रहे हैं, उस दिशा में काम करना है, बोर्ड से लेंगे DM SP और वोट से लेंगे CM PM ये संदेश उन्हें दिया। वहीं मूल निवासी अशोक कुमार को भी प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसकी घोषणा पूर्व में की जा चुकी थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा भी झारखंड राज्य को मिशन 2029 हेतु विशेष परिधि में रखा गया है।


No comments:
Post a Comment