Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील के रिटायरकर्मी अपने पत्नी सहित बेटे और बेटी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया A retired Tata Steel employee killed his wife, son and daughter by chopping them with an axe.

 


Jamshedpur (Nagendra) सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर दो स्थित क्वार्टर में टाटा स्टील के रिटायर कर्मी ने अपने परिवार के तीन सदस्यों को मार डाला है। इन तीनों की हत्या की जो दास्तान अब तक सामने आई है वह रूह कंपा देने वाली है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घटना सोमवार की सुबह छह बजे की है। तब पत्नी सरिता सिंह गैस चूल्हे पर नाश्ता बना रही थी। आरोपी पति का उनसे थोड़ा झगड़ा हुआ। इस पर रविंद्र सिंह आग बबूला हो गया। उसकी आंखों में खून सवार हो गया। वह किचन पहुंचा और गैस बंद कर दी। पत्नी कुछ समझ पाती कि तभी उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर हत्यारोपी रविंद्र सिंह अपनी बेटी सुप्रिया के पास पहुंचा। पुलिस की जांच के अनुसार सुप्रिया सो रही थी। 


उसने सुप्रिया को भी कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पति रविंद्र सिंह बेटे के पास पहुंचा। वहां भी बेटा रवि सो रहा था। आरोपी ने अपने बेटे का भी कुल्हाड़ी मार कर काम तमाम कर दिया। इस नृशंस हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस आरोपी रविंद्र सिंह को कड़ी निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उससे और पूछताछ की जाएगी , ताकि घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। 


बता दें कि  टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र सिंह एग्रिको रोड नंबर दो स्थित क्वार्टर नंबर एल 13 में रहते थे। सोमवार को सुबह इलाके में तब सनसनी फैल गई जब उनकी पत्नी, बेटी और बेटा की क्षत-विक्षत लाश खून से लथपथ पड़ी मिली। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि रविंद्र सिंह की बेटी शादीशुदा है और वह गर्भवती भी थीं । रविंद्र सिंह इसी साल फरवरी में रिटायर हुए थे। उनके घर में आए दिन विवाद होता रहता था। आए दिन वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। 


पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी और हथौड़ा किया बरामद -पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लैब की जांच टीम भी वहां पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की है। इसके अलावा, खून लगा हथौड़ा भी बरामद हुआ है। इससे साफ है कि आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम देने में कुल्हाड़ी के अलावा हथौड़े का भी इस्तेमाल किया है।


मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी रविंद्र सिंह से पूछताछ की है। इस पूछताछ में आरोपी खुद को विक्षिप्त बता रहा है। अब पुलिस जांच में देखेगी कि अगर रविंद्र सिंह विक्षिप्त है तो उसका कहीं इलाज चला या नहीं। अगर वह विक्षिप्त होगा तो उसका मेंटल अस्पताल में इलाज चला होगा। आशंका जताई जा रही है कि उनका पत्नी से विवाद हुआ होगा और इसी के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बच्चे बीच बचाव करने गए होंगे और गुस्से में रविंद्र सिंह ने उनको भी मार डाला। इस घटना के बाद एग्रिको में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बेटा रवि टीसीएस में काम करता था। बेटे की अभी शादी नहीं हुई थी। रवि सिंह के चार बच्चे हैं। इनमें से दो दिल्ली में रहते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.