Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai अवॉर्ड्स नहीं, जुनून का उत्सव बना न्यूज़मेकर्स 2026 Newsmakers 2026 is a celebration of passion, not awards

 



  • न्यूज़मेकर्स अवॉर्ड्स 2026 में उपलब्धियों की गूंज
  • न्यूज़मेकर्स अवॉर्ड्स 2026 में उपलब्धियों का जश्न
 Mumbai (Anil Bedag)   मुंबई में आयोजित 18वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026 सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि उन लोगों का उत्सव था जिन्होंने अपने काम से समाज पर गहरी छाप छोड़ी है। इस भव्य आयोजन में कला, मीडिया, शासन, सामाजिक सेवा और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विष्णु देव वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। आयोजनकर्ता वैदेही तमन ने इसे “प्रेरणा का मंच” बताया।

इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी ने मुस्कुराते हुए कहा, “'जेठालाल' मेरे लिए सिर्फ किरदार नहीं, एक पहचान बन चुका है। 18 साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना सबसे बड़ा अवॉर्ड है।” वहीं संजीव कपूर ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, “नई पीढ़ी से सीखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।” संगीत जगत के दिग्गज हरिहरन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है, यह ऊर्जा देता है।” इस समारोह ने साबित किया कि जब समर्पण और जुनून मिलते हैं, तो सफलता खुद मंच पर आकर सम्मानित होती है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.