Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai मिशन 500’ से अनूप जलोटा रच रहे नया इतिहास Anup Jalota is creating history with 'Mission 500'

 


  • भजन सम्राट अनूप जलोटा का ‘मिशन 500’
Mumbai (Anil Bedag)   मुंबई में भक्ति संगीत की एक खास शाम तब यादगार बन गई, जब भजन सम्राट अनूप जलोटा के महत्वाकांक्षी ‘मिशन 500’ अभियान के तहत युवा गायिका करिश्मा बछाव के स्वर में सजे भजन “बोलो राम बोलो श्याम” का भव्य विमोचन हुआ। यह सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि परंपरा और नई प्रतिभा का संगम था, जहां दशकों पुरानी भक्ति धारा ने नए सुरों के साथ खुद को फिर से जीवंत किया।


अपने 50 वर्षों के संगीत अनुभव को साझा करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “यह भजन अत्यंत मनमोहक बना है। इसे गाकर बड़ा आनंद आया। मिशन 500 के माध्यम से हम भक्ति संगीत को वैश्विक पटल पर ले जा रहे हैं।” उनकी यह पहल दुनिया भर से 500 प्रतिभाशाली भजन गायकों को एक मंच पर लाने का सपना संजोए हुए है, जिसमें अब तक 100 कलाकार जुड़ चुके हैं।


इस खास मौके पर करिश्मा बछाव की भावनाएं भी छलक उठीं। उन्होंने कहा, “अनूप जी के साथ गाना सपने के सच होने जैसा है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरा भजन लॉन्च हो गया।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पहल की सराहना कर चुके हैं। ‘मिशन 500’ न केवल नई प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि भारतीय भक्ति संगीत की विरासत को वैश्विक पहचान भी दिलाएगा।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.