Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai चर्चाओं के बीच : गायिका खुशी ठाकुर In the news: Singer Khushi Thakur

 


Mumbai (Kali Das) इन दिनों संगीत की दुनिया में सैड और रोमांटिक गानों में माहिर, एक वर्सटाइल सिंगर के रूप में गायिका खुशी ठाकुर का नाम तेजी से उभर रहा है। अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर खुशी ठाकुर वर्तमान समय में लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग दोनों में शानदार पहचान बना रही हैं। इस कारण बॉलीवुड में खुशी ठाकुर काफी चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं। खुशी ठाकुर ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'लव के फंडे' के 'अनमोल मस्का' गीत से की। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ाए। अब तक वह 20 से अधिक हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दे चुकी हैं। इसके साथ ही वह नृत्य में भी निपुण हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा भी प्राप्त की है। 


लाइव परफॉर्मेंस में भी खुशी पीछे नहीं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा कई स्टेज शो और सरकारी कार्यक्रमों में भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा है।खुशी ठाकुर को मुंबई में 'वॉइस ऑफ वैली' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सुरीली, दिल को छू लेने वाली आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने यह खास पहचान हासिल की है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभा को दर्शाती है।खुशी ने पुराने गीतों के रीक्रिएट, कवर सॉन्ग और रीमिक्स वर्जन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वह किशोर कुमार, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल के गाने सुनना पसंद करती हैं। साथ ही वह सुरों की मलिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। खुशी का सपना बॉलीवुड में एक सफल प्लेबैक सिंगर बनना है। उनके संगीत गुरु कमलेश समान्या हैं, जिनसे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। 


उन्होंने पंजाबी फिल्म में दर्शन लख्खेवाला के साथ डुएट सॉन्ग भी गाया है और वेबसीरीज़ के लिए भी गाना गाया है। खुशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में 'राइजिंग रोनाल्डो' शामिल है जो एक ट्रिब्यूट सॉन्ग है। इसके अलावा 'वो जो पास था मेरे' और 'तू मुझमें क्यों नहीं' जैसे गाने जल्द ही आने वाले हैं। विदित हो कि सिंगिंग के साथ-साथ खुशी ठाकुर ने 50 से अधिक पहाड़ी गढ़वाली म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.