- “द नर्मदा स्टोरी” का प्रमोशन निकला सबसे बड़ा डिजिटल ब्लास्ट
Mumbai (Anil Bedag) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से उठी एक रहस्यमयी खबर ने अचानक पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया। वायरल हो रहे एक कथित न्यूज़ स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया देर रात एक अहम केस की जांच के लिए घर से निकले, लेकिन उसके बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए। “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” — यह सवाल कुछ ही घंटों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सऐप पर आग की तरह फैल गया। किसी ने इसे अपराध से जोड़ा, तो किसी ने राजनीतिक साज़िश का नाम दिया।
लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब खुलासा हुआ कि यह पूरा घटनाक्रम आगामी फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” के हाई-वोल्टेज प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। रियलिस्टिक प्रेज़ेंटेशन और सस्पेंस से भरपूर इस अनोखी रणनीति ने लोगों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।
सत्य घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म में रियल आईपीएस ऑफिसर सिमाला प्रसाद भी दमदार भूमिका में नज़र आएंगी। उनके साथ रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर और ज़रीना वहाब जैसे शानदार कलाकार कहानी को और प्रभावशाली बनाएंगे। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज़ होगा, जबकि “द नर्मदा स्टोरी” 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

No comments:
Post a Comment