Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai कान्स में जब बॉलीवुड दीवाज़ ने बिखेरा ग्लैमर When Bollywood divas spread glamour at Cannes

 


  • रेड कार्पेट पर भारतीय अदाओं का जलवा
  • कान्स में छाए बॉलीवुड के आइकॉनिक लुक्स
Mumbai (Anil Bedag)  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शुमार कान्स फिल्म फेस्टिवल सिर्फ सिनेमा का मंच नहीं, बल्कि फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा उत्सव भी माना जाता है। हर साल यहां दुनिया भर की अभिनेत्रियां अपने स्टाइल से सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ का जलवा हमेशा सबसे अलग और खास नजर आता है। कभी शाही गाउन में किसी राजकुमारी जैसा अंदाज़, तो कभी साड़ी में भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक—भारतीय अभिनेत्रियों ने कान्स के रेड कार्पेट को कई बार यादगार बना दिया है।


ऐश्वर्या राय बच्चन का 2017 का सिंड्रेला लुक आज भी फैशन इतिहास का हिस्सा माना जाता है, तो दीपिका पादुकोने ने सफेद रफल्ड साड़ी पहनकर भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर बेहद शाही अंदाज़ में पेश किया। अदिति राव हैदरी की ड्रीमी येलो बॉलगाउन हो या प्रियंका चोपड़ा जोनस का एलीगेंट व्हाइट ट्यूल गाउन, हर लुक ने फैशन प्रेमियों का दिल जीत लिया। वहीं सोनम कपूर ने ट्रेडिशनल साड़ी और नथनी के साथ भारतीयता का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। 


किआरा अडवाणी , जानहवी कपूर और तमंनाह भटिआ जैसी नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों ने भी कान्स में अपने स्टाइल से यह साबित कर दिया कि भारतीय फैशन अब वैश्विक ट्रेंड बन चुका है। कान्स का रेड कार्पेट हर साल बदलता है, लेकिन बॉलीवुड दीवाज़ के ये आइकॉनिक लुक्स हमेशा फैशन प्रेमियों के दिलों में चमकते रहेंगे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.