Upgrade Jharkhand News. राॅंची जिले के तमाड़ प्रखंड अंतर्गत चालाडीह गांव के सामने सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाते हुए एक विशालकाय हाथी को देखा। स्थानीय लोगों के अनुसार गजराज सुबह से ही चालाडीह जंगल में डेरा डाले हुए है और आसपास के इलाके में लगातार मूवमेंट कर रहा है।
हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से तमाड़ और आसपास के जंगल क्षेत्रों में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है।

No comments:
Post a Comment