Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सीएसआर गुवा पहल के तहत 50 बीपीएल बच्चों को मिली नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री 50 BPL children receive free educational materials under CSR Guwa initiative

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा स्थित सेल सीएमएलओ बोकारो स्टील प्लांट की गुवा आयरन माइंस के सीजीएम चंद्रभूषण कुमार द्वारा अपने सीएसआर प्रभावित गांवों के 50 बीपीएल कार्डधारी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए पुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग तथा अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। 


यह कार्यक्रम बुधवार देर शाम गुवा सेल क्लब में आयोजित एक समारोह के दौरान संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार उपस्थित थे। उनके साथ सेल अधिकारियों के रूप में एचआर के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह, महाप्रबंधक आर.के. बंगा, महाप्रबंधक डॉ. टी.सी. आनंद, महाप्रबंधक एस. चौधरी तथा डीजीएम (सीएसआर) अनिल कुमार मौजूद रहे। 


अतिथियों ने यूकेजी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि सीएसआर विभाग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है और यही सफलता की कुंजी है, जो जीवन में आगे बढ़ने के सभी रास्ते खोलती है।


उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 


कार्यक्रम में लाभुक बच्चे, उनके अभिभावक तथा सेल प्रबंधन के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सीएसआर की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.