Chaibasa

Chaibasa काशिया पेचा गांव में सोलर जल मीनार हेतु डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ Deep boring work for solar water tower started in Kashiya Pecha village.

Guwa (Sandeep Gupta)  गुवा स्थित सेल की गुवा आयरन माइंस के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने सीएसआर प्रभावित गांव काशिया पेचा में सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार स्थापित करने के लिए डीप बोरिंग का…

Chaibasa काशिया पेचा गांव में सोलर जल मीनार हेतु डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ Deep boring work for solar water tower started in Kashiya Pecha village.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा स्थित सेल की गुवा आयरन माइंस के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) चंद्रभूषण कुमार ने सीएसआर प्रभावित गांव काशिया पेचा में सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार स्थापित करने के लिए डीप बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन का लक्ष्य वर्ष 2026 तक गुवा क्षेत्र के सभी सीएसआर प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से सोलर जल मीनार परियोजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को वर्षभर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और जलजनित बीमारियों पर भी नियंत्रण लगेगा।


सीजीएम चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि सेल सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले भी सेल प्रबंधन द्वारा लगभग 8 गांवों में सोलर जल मीनार स्थापित किए जा चुके हैं, जिनका लाभ हजारों ग्रामीणों को मिल रहा है। काशिया पेचा गांव में स्थापित होने वाली यह सोलर जल मीनार परियोजना सीएसआर विभाग के डीजीएम अनिल कुमार के नेतृत्व में क्रियान्वित की जा रही है। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे गांव में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280